Birsa Times

माधौगढ़-भीमनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे की मौत से मचा कोहराम

माधौगढ़ (जालौन)। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में माधौगढ़ से भीमनगर (मध्य प्रदेश) जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, गौरव सिंह (21 वर्ष) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी विशबारी एवं उनके चाचा भीम सिंह (25 वर्ष) पुत्र रामेश्वर रविवार देर रात टीहर गांव से अपने गांव विशबारी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान माधौगढ़-भीमनगर मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने रात में ही मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतक गौरव सिंह की शादी 26 मई को हुई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *