Birsa Times

गाली गलौज का विरोध करने पर लाठी डंडा एवं लोहे के रोड से मार कर एक युवक को किया जख्मी, मामला पहुंचा थाना

गाली गलौज का विरोध करने पर लाठी डंडा एवं लोहे के रोड से मार कर एक युवक को किया जख्मी, मामला पहुंचा थाना

बांका फुल्लीडुमर कामेश्वर साह की रिपोर्ट

बांका जिले के उत्तरी कोझी पंचायत अंतर्गत खजूरी पुल के पास दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक युवक को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर जख्मी के पिता ने चार लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। इस संबंध में जख्मी के पिता पड़ावचक गांव निवासी गोपाल यादव ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक कुमार खेत में भासा फेक कर आ रहा था। तभी खजूरी पुल के पास दिलखुश राणा, मुन्ना पंडित, नीरज कुमार एवं आकाश कुमार सभी ग्राम खजूरी मिलकर उसे बेवजह गाली गलौज करने लगा। आगे गोपाल यादव ने बताया कि विरोध करने पर सभी लाठी डंडे एवं लोहे के रोड से अभिषेक को मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसी क्रम में दिलखुश राणा ने लोहे के रोड से सर पर मारा जिससे अभिषेक का सर फट गया एवं काफी खून बहने लगा। जिसका इलाज फुल्लीडुमर अस्पताल में कराया गया। जिसको लेकर जख्मी के पिता गोपाल यादव ने चार लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर उचित न्याय करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *