Birsa Times

जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव हत्याकांड का खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार,दो फरार

जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव हत्याकांड का खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार,दो फरार

आदिवासी एक्सप्रेस/दीपक यादव

पांडू,पलामू। जिले के पांडू थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पांडू थाना कांड संख्या-23/26, दिनांक 09 मई 2026 को धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।जांच के दौरान पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के कव्वल टोला जंगवल निवासी जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में की।इसके बाद मानवीय सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस ने बेलहरा के लोमड़ीडीह निवासी उमेश सिंह (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार,पूछताछ में उमेश सिंह ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने सहयोगियों विकास सिंह और अभिषेक कुमार सिंह के साथ मिलकर विशाल यादव की हत्या की थी।आरोपियों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से वीवो कंपनी का एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है।बताया गया कि उमेश सिंह के खिलाफ पांडू थाना में पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।घटना में शामिल अन्य दो आरोपी फिलहाल फरार हैं।उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।इस मामले के खुलासे में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में गठित एसआईटी,पांडू थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय,रिजर्व गार्ड तथा तकनीकी शाखा पलामू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *