Birsa Times

भितीया तेतरिया सुईया मुख्य पथ डेढ़ किलोमीटर तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त, आम लोगों को परेशान

भितीया तेतरिया सुईया मुख्य पथ डेढ़ किलोमीटर तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त, आम लोगों को परेशान

बांका फुल्लीडुमर से कामेश्वर साह की रिपोर्ट

बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत भितिया तेतरिया सुईया मुख्य पथ बेलाबथान गांव के पास लगभग डेढ़ किलोमीटर तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस संबंध में ग्रामीण धर्मेंद्र मंडल, मनोज हांसदा ,उप मुखिया राजेश राय, वार्ड सचिव सत्यम कुमार उर्फ गोलू, बैजनाथ हेम्ब्रम, जगदेव राय ,संजय हेंब्रम सहित अन्य ने बताया कि इस जर्जर पथ के कारण कस्तूरबा, कदैया, पुतरिया, बेलावथान, डिम्बाखार, ओझाबथान, हिरणखुरिया, चिहारजोर, तेतरिया आदि गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। जिसे देखने वाला कोई नहीं। आगे ग्रामीणों ने बताया कि इस वन क्षेत्र के मार्ग से प्रतिदिन विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों एवं काफी संख्या में ग्रामीणों का आना-जाना होता है। फिर भी इस मुख्य पथ की स्थिति काफी जर्जर हो गई है कि दर्जनों गांव के लोग परेशान हैं। वहीं ग्रामीणों ने सक्षम पदाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *