अजय कुमार कुशवाहा
आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो साहिबगंज
बरहरवा, साहेबगंज।आज आई तेज आंधी और भारी बारिश के कारण बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 02 में एक बड़ा पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई ।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने जिला सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर को सूचित किया। सूचना मिलते ही नेहाल अख्तर ने तुरंत बिजली विभाग को अवगत कराया। विभाग ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना देरी किए अपनी टीम को मौके पर भेजा।
बिजली विभाग के कर्मियों (बास्की) के पहुंचने के बाद राहत कार्य शुरू किया गया। इस दौरान नेहाल अख्तर स्वयं भी मौके पर मौजूद रहे और मजदूरों तथा विभागीय कर्मचारियों के साथ मिलकर पेड़ को काटकर रास्ता और बिजली तारों को पूरी तरह से साफ कराया। उनके सक्रिय सहयोग से जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और बिजली बहाली का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया।
इस कार्य में स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता आलमगीर मंसूरी सहित कई ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे और सहयोग प्रदान किया।
वार्ड संख्या 02 के ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई और जनहित में किए गए प्रयास के लिए नेहाल अख्तर का दिल से आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी तत्परता और जिम्मेदारी के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई और समय रहते समस्या का समाधान हो सका।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई की भी सराहना की है।
