Birsa Times

कबरीबाद माइंस में हुए हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को स्ट्रेचर में लेकर सदर अस्पताल से कबरीबाद माइंस पहुँचे, शव के साथ दिया धरना

कबरीबाद माइंस में हुए हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को स्ट्रेचर में लेकर सदर अस्पताल से कबरीबाद माइंस पहुँचे, शव के साथ दिया धरना

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की कबरीबाद माइंस स्थित सीपी साइडिंग (क्रशर) में मंगलवार रात कथित कोयला चोरों और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई है।मृतक की पहचान खंडीहा निवासी दिलीप दास के रूप में की गई है। इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। घटना के संबंध में बताया गया है कि मंगलवार देर रात सीपी साइडिंग में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प के दौरान हुई मारपीट और चाकूबाजी में दिलीप दास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौत हो गई। इस घटना में सीसीएल के अधिकारी राम सागर समेत आठ सुरक्षाकर्मियों के भी घायल होने की खबर है, जिनका इलाज सीसीएल अस्पताल में चल रहा है। मृतक के भतीजे आशीष दास ने सीसीएल अधिकारी राम सागर सहित करण, विकास, असगर, अख्तर, बालदेव और अन्य लोगों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि दिलीप दास शाम को शौच के लिए निकले थे, इसी दौरान आरोपितों ने उन्हें घेरकर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल से शव को स्ट्रेचर में लेकर पैदल जुलूस के रूप में मुख्य बाजार से गुजरते हुए कबरीबाद माइंस पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। फिलहाल, प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *