प्रियंका गांधी का 21 सितंबर को भिलाई में बड़ी सभा का आयोजन

राजनीतिक संवाददाता द्वारा
रायपुर :कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी 21 सितंबर को भिलाई की बड़ी सभा में आ रही हैं। प्रियंका गांधी
आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। भिलाई में बड़ी सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस समय प्रदेश की 98 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स को साधने प्रियंका गांधी आ रही हैं।
सूत्रों के अनुसार जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस करने वाली है, इस सम्मेलन में डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं को जुटाने की तैयारी कांग्रेस कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी भिलाई के सम्मेलन में महिला वोटर्स के लिए बड़ा ऐलान कर
कर सकती हैं।
चुनाव आयोग के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में इससे पहले हुए विधानसभा चुनावों में महिला वोटर की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम थी। लेकिन इस बार महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है।
इसके साथ -साथ 28 सितम्बर को मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा होगा । जबकि 25 सितम्बर को राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा स्थगित हो गया है

Related posts

Leave a Comment