अधीर राज के निर्देशन में निर्मित खोरठा म्यूजिक वीडियो झिमिर झिमिर पनिया किया गया रिलीज।

अधीर राज के निर्देशन में निर्मित खोरठा म्यूजिक वीडियो झिमिर झिमिर पनिया किया गया रिलीज।

रांची।झॉलीवुड निर्देशक अधीर राज के निर्देशन में निर्मित खोरठा म्यूजिक वीडियो झिमिर झिमिर पनिया सुरबहार यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।ऑडियो बहुत ही मधुर कर्णप्रिय लोक गीत श्रेणी का हैं।जो खोरठा भाषियों की पसंद के अनुरूप हैं।वीडियो में वर्षा ऋतु ने बहुत ही आकर्षक अभिनय की प्रस्तुति दी हैं।जो दर्शकों को अच्छा लगेगा।खूबसूरत और संभावित गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के साथ यह गाना रिलीज किया गया हैं।जो खोरठा भाषी दर्शकों को जरूर पसंद आयेगा।अधीर राज का निर्देशन हमेशा से ही अलग रहा हैं और खास कर खोरठा गीत संगीत से इनका लगाव पुराना रहा हैं।खोरठा गीत संगीत से ही इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और आज झॉलीवुड में इनकी एक अलग पहचान हैं।वर्षा ऋतु भी कोई नया नाम नहीं हैं।इनके कई खोरठा म्यूजिक वीडियो पूर्व में भी सुपरहिट रहें हैं।कहा जा सकता हैं इस म्यूजिक वीडियो को अनुभवी लोगों के दिशानिर्देश में बनाया गया हैं और कलाकारों की टीम भी अनुभवी व लोकप्रिय रहीं हैं।इस गीत की गायिका आशा,अभिनेत्री वर्षा ऋतु व नागपुरी गर्ल्स ग्रुप,कोरियोग्राफर रवि लोहरा,कैमरामैन व निर्देशक अधीर राज,गीतकार एम एम महतो,म्यूजिक साधना स्टूडियो और निर्माता अभिजीत महतो हैं।

Related posts

Leave a Comment