गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी के नामांकन सभा में जदयू के हज़ारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

गोमो। 6 मई 2024 को जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी के नामांकन सभा में जदयू के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में जुलुस के शक्ल में सभा स्थल पर पहुंचे। सभा जैंनामोड़ मैदान में आयोजित हुआ। नामांकन सभा को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश का निर्माण भाजपा, जदयू और आजसू के सहयोग से हुआ है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार मुक्त और परिवारवाद के विरुद्ध राजनीति के लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को 25 मई को केला छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किए हैं। झारखंड प्रदेश जदयू के कार्यकर्ता गिरिडीह लोकसभा सहीत 14 लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी को विजय बनाने का संकल्प लें और मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। नामांकन सभा में मुख्य रुप से जदयू धनबाद जिला महासचिव दीपक कुमार महतो,बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप,पूर्व जिला परिषद सहदेव प्रसाद सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान,जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास,फूलचंद दास,गुड्डु सिंह ,राहुल राय ,सुखदेव दास,महेंद्र दास ,सीता देवी, तोपचांची प्रखंड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष मिठु रजवार, विनय सिंह, संजय प्रसाद,श्रृष्टिधर बाउरी,गौतम पाण्डेय, दिपक सिंह, प्रदीप सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अजमत अंसारी,जितन राम मांझी,तोपचांची प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. अहमद, बाघमारा प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष जमशेद अंसारी,कृष्ण कान्त पाण्डेय,तारा बाबु,संजय दे,बालेश्वर गोप,सपन पाण्डेय,पंकज कुमार, आकाश सिंह , सूरज सिंह आदि हजारो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment