देवघर। सोनारायथाड़ी थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से थाना प्रभारी रोहित डांगी के नेतृत्व में अड़ेबाजी के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर सघन जांच की।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से अड़ेबाजी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया। कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
अड़ेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी से मचा हड़कंप
