देवघर:
जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में कुंडा और रिखिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया है।
कुंडा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिसमें बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। जब्त वाहन को थाना लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वहीं, मोहनपुर प्रखंड के रिखिया थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने गश्ती के दौरान अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना अनुमति के बालू ढुलाई की जा रही है। तत्पश्चात पुलिस टीम ने एक बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। इस मामले में भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
