Birsa Times

भाकपा माओवादी नक्सली हरिवंश जी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार,

भाकपा माओवादी नक्सली हरिवंश जी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार,

पुलिस ने दी अंतिम चेतावनी,एक माह के अंदर न्यायालय में करे सरेंडर,

सरेंडर न करने पर होगी कुर्की-जब्ती

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

हंटरगंज(चतरा) : जिले के नए पुलिस कप्तान अनिमेष नैथानी के निर्देश पर हंटरगंज थाना पुलिस के द्वारा विभिन्न कांडों में वांछित भाकपा माओवादी के नक्सलियों के खिलाफ गिरफ्तारी को लेकर दबिश तेज कर दी गई है। न्यायालय के निर्देश पर हंटरगंज थाना पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त माओवादी हरिवंश जी उर्फ जय मंगल उर्फ विनय गंझू के घर में इश्तेहार चिपकाया हैं। हंटरगंज थाना सब इंस्पेक्टर राजदेव पांडे के नेतृत्व में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के प्राथमिक अभियुक्त चतरा जिला के कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत लुपुगाड़ा निवासी हरिवंश जी उर्फ जय मंगल उर्फ विनय गंझू के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश पर ग्रामीणों के समक्ष उनके घर में जाकर दीवार पर इश्तेहार चिपकाया। वहीं उनके परिजनों को बताया कि उक्त अभियुक्त को न्यायालय में एक माह के अंदर आत्मसमर्पण करना है। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए घर कुर्की जब्ती की जाएगी। हंटरगंज थाना सब इंस्पेक्टर राजदेव पांडे ने बताया कि माओवादी नक्सली हरिवंश के खिलाफ हंटरगंज थाना में थाना कांड संख्या 16/24 दर्ज़ है। वह दो वर्ष से ऊपर से फरार चल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि न्यायालय से इश्तिहार प्राप्त करने के बाद ग्रामीणों के समक्ष उनके घर में जाकर दीवार पर इश्तेहार चिपकाया गया है। यदि नक्सली एक माह के अंदर आत्मसमर्पण करना है। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए घर कुर्की जब्ती की जाएगी।मौके पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *