Birsa Times

बारियातू-चतरा मुख्य पथ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समिप पार्सल वाहन पलटा

बारियातू-चतरा मुख्य पथ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समिप पार्सल वाहन पलटा

बारियातू।थाना क्षेत्र अंतर्गत बारियातू-चतरा मुख्य पथ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समिप गुरुवार देर रात दो वाहनों कि टक्कर मे पार्सल वाहन बी आर 25 जी ए,5198 अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक व उप चालक बाल-बाल बच गए।मिली जानकारी के अनुसार,पार्सल वाहन मुजफ्फरपुर से बारियातू के रास्ते रांची जा रही थी।के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समिप एन एच 22 पर विपरित दिशा से आ रही कोयला लदा हाईवा वाहन जे एच 02 बीयू। 6125 से टक्कर हो गई इस घटना मे पार्सल वाहन (बीआर 25 जी ए 5198) अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई.
घटना में वाहन चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी जोर थी कि आस-पास के लोग डर गए और अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही बारियातू पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *