तीन बच्चो के साथ माँ ने चलती ट्रेन के सामने आ कर ली आत्महत्या


पलामू/मेदिनीनगर
मेदिनीनगर के टाउन थाना क्षेत्र के बिसफुटा पुल के पास एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। महिला और बच्चों के शव ट्रैक पर पड़े हुए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं। सभी बच्चों की उम्र 3 वर्ष से 7 वर्ष के बीच हैं।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। महिला पलामू जिले के हरिहरगंज के खड़कपुर गांव की रहने वाली हैं।महिला का मायके सतबरवा थाना क्षेत्र के एकता गांव में हैं। महिला की पहचान मनिका देवी पति रवि सिंह के रूप में हुई हैं।हादसे की सूचना मिलने के बाद पलामू एसपी चंदन सिन्हा भी मौके पर पहुंच गए हैं।

प्रथम दृष्टया मामला रेल दुर्घटना का लग रहा : एसपी
पलामू एसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला रेल दुर्घटना का लगता हैं।इसमें महिला और 3 बच्चे की मौत हो गई हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ क्लियर हो सकता हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।मोबाइल के माध्यम से पुलिस घटना के संबंध में पता लगाने में जुटी हैं। महिला के मायकेवालों और ससुरालवालों से भी संपर्क किया जा रहा हैं।

Related posts

Leave a Comment