केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन नि: शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर आशीष सहाय द्वारा लगातार किया जा रहा प्रयास 

हजारीबाग। केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के संचालक आशीष सहाय के द्वारा हजारीबाग मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर के सामने केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के बैनर तले महिलाओं की सशक्तिकरण हेतु नि: शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के दुसरे शाखा का बुधवार को शुभारंभ किया गया। आशीष सहाय ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

इसके लिए महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही सिलाई के क्षेत्र में उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। केबी सहाय जन कल्याण फाउंडेशन के तहत संचालित निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के दूसरे शाखा के शुभारंभ को लेकर उन्होंने विशेष रूप से अभिषेक अग्रवाल का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर उनके द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है उसमें इनका विशेष योगदान है क्योंकि इस प्रशिक्षण केंद्र के संचालित किए जाने में इनका अहम योगदान है उन्होंने अपने आवासीय परिसर को इस कार्य के लिए दिया है। बताया कि अभिषेक अग्रवाल जैसे समाजसेवी वर्ग के लोग इस नेक कार्य में उनके साथ खड़े हैं आज उनके साथ जुड़ कर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है इस अवसर पर आशीष सहाय ने हजारीबाग के सभी समाजसेवी एवं सिलाई कारोबार से जुड़े व्यवसाई वर्ग के लोगों से मुख्य रूप से आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग इस संस्थान के साथ जुड़कर अपना सहयोग दें

ताकि महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में काम उपलब्ध करा कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बता दें कि आशीष सहाय के द्वारा हजारीबाग शहर स्थित हुड़हुड़ू चौक में केबी सहाय जन कल्याण फाउंडेशन के तहत निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पूर्व से ही संचालित किया जा रहा है

जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं काम कर रही हैं सिलाई के क्षेत्र में महिलाओं को सुदृढ़ बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है इस नए प्रशिक्षण केंद्र में बहरहाल महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इच्छुक महिलाएं इस केंद्र से संपर्क स्थापित कर रजिस्ट्रेशन करा लें और अपने को सिलाई के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़े और आत्मनिर्भर बने।

संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने बताया कि केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन द्वारा संचालित इस नई: शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के साथ साथ रोजगार से उन्हें जोड़ कर आत्म निर्भर होकर जीविकोपार्जन का अवसर मिला है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय के पौत्र प्रसिद्ध समाजसेवी का महत्वपूर्ण योगदान है। मौके पर प्रवीण पाण्डेय, अमृतेश रंजन, पंचम पासवान एवं आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment