शहीद निवारण राय के शहादत दिवस पर दीप नारायण सिंह ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित किया।

गोमो। जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने शहीद निवारण राय के शहादत दिवस अवसर पर शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि शहीद निवारण राय झारखंड आंदोलन के क्रांति दुत थे। ऐसे आंदोलनकारियों के शहादत के परिणामस्वरूप 15 नवंबर 2000 ई. में झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। परन्तु टुंडी के शहीदों को जो सम्मान मिलना चाहिए वो सम्मान नहीं मिला। जदयू पार्टी और यूथ फोर्स राज्य सरकार से मांगा करती है कि शहीद निवारण राय का चित्र विधानसभा में लगे और उनके परिवार के एक सदस्य को नियोजन दे। इस अवसर पर राम प्रसाद सिंह, मधुसूदन राय, जदयू पूर्वी टुंडी प्रखंड महासचिव गुड्डू सिंह, मनीष राय, अशोक राय, संतोष राय, बिनोद सिंह,गोतम गोप, सुधीर सिंह, प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related posts

Leave a Comment