सुबह 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित
नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
हंटरगंज(चतरा): जिला प्रशासन चतरा अनुमंडल पदाधिकारी ने हंटरगंज प्रखंड के हंटरगंज और जोरी में नो-एंट्री के समय में बदलाव कर दिया है। अब नो-एंट्री सुबह के वक्त 7 बजे से लेकर देर शाम 8 बजे तक रहेगी। पहले यह सुबह 5 बजे से देर शाम 8 बजे तक थी। बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर बीते सोमवार को जिला प्रशासन, वाहन मालिकों, व्यापारियों, समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी। जिसके बाद शनिवार को एसडीओ जहूर आलम नो-एंट्री के समय में हुए संशोधन को मंजूरी दी। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया की स्कूल में ग्रीष्म अवकाश हो जाने के कारण नो एंट्री का समय बदला गया है। यह नो एंट्री की पालन हेतु हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोहाद और जोरी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। शनिवार से नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी मालवाहक चालकों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
