Birsa Times

देवघर पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, Flipkart-Amazon कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

देवघर पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, Flipkart-Amazon कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से.) के आदेश और वरीय पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के निर्देश पर 22 मई 2026 को यह कार्रवाई की गई।
फर्जी कस्टमर केयर बनकर देते थे ठगी को अंजाम
गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधियों द्वारा Flipkart/Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी और Google पर PhonePe कस्टमर केयर के नाम पर लोगों को ठगने की जानकारी मिली थी। इसके अलावा आरोपी PM किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर फर्जी मोबाइल नंबरों से लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे।
छापेमारी के दौरान सूरज कुमार (21), बिट्टू कुमार (28), मुस्तकीम अंसारी (22) और नुरुल अंसारी (29) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है। बिट्टू कुमार पहले से ही देवघर साइबर थाना कांड संख्या 142/24 में आरोपित है।
इस तरह करते थे ठगी
गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी Google Pay/PhonePe/PayTM कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देते थे। PhonePe गिफ्ट कार्ड बनवाकर उसे रिडीम कराकर ठगी करते थे।
Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर Airtel Thanks App के माध्यम से कार्ड बंद कराने और फिर सहायता के नाम पर दोबारा चालू कराने के बहाने लोगों को ठगते थे।
पुलिस द्वारा 22 मई को गिरफ्तार किए गए 4 साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 5 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड और 1 प्रतिबिंब सिम जब्त किया है। ये सभी आरोपी फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों से ठगी कर रहे थे।
छापेमारी दल में ये अधिकारी थे शामिल
इस कार्रवाई को पु.नि. संतोष कुमार मंडल, साइबर थाना देवघर, पु.अ.नि. सह थाना प्रभारी सालो हेम्ब्रम, मोहनपुर थाना और पु.अ.नि. सह थाना प्रभारी संजय कुमार, पालाजोरी थाना की टीम ने अंजाम दिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *