पंचखेरो डैम में नाव डूबने से, आठ लोगों की हुई मौत

 

पंचखेरो डैम में नाव डूबने से, आठ लोगों की हुई मौत

गिरिडीह। गिरिडीह जिला के धनवार प्रखंड में गोरहंद व कोडरमा के मरकच्चो के बॉर्डर पर स्थित पंचखरो डैम में रविवार को बडी घटना घटित हुआ है। छोटी नाव पर सवार 10 (दस )लोग डैम में नौका विहार कर रहे थे और डैम का नजारा देख प्रफुल्लित हो रहे थे। इसी बीच उनकी नाव पलट गयी और नाव पर सभी दस लोग डैम मे डूब गये। जिनमे नाविक समेत एक पर्यटक किसी तरह डैम से बाहर निकलने में सफल रहे। जबकि नाव पर सवार अन्य आठ लोग डैम में डूब गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के खेतों गांव के रहने वाले तीन परिवार से करीब नौ पर्यटक पंचखेरो डैम पहुंचे थे। नाविक समेत दस लोग नाव से सवार हो सैर सपाटा कर रहे थे।
जिनमे सीताराम यादव उम्र 42 वर्ष पिता बासुदेव महतो , सेजल कुमारी 14 वर्ष पिता सीताराम यादव
, राजकुमार यादव 10 वर्ष पिता सीताराम यादव, समीक्षा श्री उम्र 3 वर्ष पिता सीताराम यादव , प्रदीप सिंह 43 वर्ष पिता अभिमन्यु सिंह , शिवम कुमार 8 वर्ष पिता प्रदीप सिंह
, बिट्टू कुमारी पिता प्रदीप सिंह
, राहुल कुमार सिंह उम्र 15 वर्ष पिता प्रफुल सिंह ,अमित कुमार सिंह उम्र 12 वर्ष पिता प्रफुल सिंह समेत,नाविक शामिल थे। इस दौरान इनकी नाव डैम में ही डूब गई। नाव डूबने के बाद नाविक और एक पर्यटक प्रदीप सिंह किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गए, लेकिन अन्य सभी आठ पर्यटक डैम में ही डूब गए। आठ पर्यटकों के डूबने की सूचना मिलते ही डैम के पास अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ डैम के समीप जुट गई। वहीं प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची । गोताखोर की टीम लगातार डूबे पर्यटकों को खोजने में लगी हुई है। समाचार लिखे जाने तक डैम में डूबे किसी भी पर्यटक को ढूंढ पाने में गोताखोरों की टीम नाकामयाब रही है।

Related posts

Leave a Comment