उर्दू अनुवादक मोहम्मद शोएब आलम का भव्य समारोह में दी गई भावभीनी विदाई।

गोमो। तोपचांची प्रखंड के सभागार में प्रखंड कार्यालय के उर्दू अनुवादक मोहम्मद शोएब आलम को भव्य भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, उप प्रमुख हेमलाल महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रसिद्ध सिंह के अलावा प्रखंड एवं अंचल के समस्त कर्मी, पदाधिकारी मनरेगा के समस्त कर्मी, पदाधिकारी प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मौजूद था।मोहम्मद शोएब आलम आज लगभग 40 वर्ष की सेवा उपरांत सेवानिवृत हुए आप बिहार और झारखंड में विभिन्न स्थानों (गोविंदपुर बाघमारा तोपचांची भागलपुर आदि ) में कार्य करने के लंबे अनुभव के बाद सेवानिवृत्त हुए। प्रमुख महोदय ने अपने उद्गार में स्वयं आलम के व्यवहार कुशलता का बखान किया वही प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का ने मोहम्मद आलम के बारे में कहा कि अपने कार्य के प्रति वह इतने सजग और समर्पित थे कि अपना कार्य समाप्त किए बगैर कभी नहीं जाते रानी सीमा महिला पर्यवेक्षक ने अपने उद्गार में कहा कि वह हम सबों के एक अभिभावक तुल्य थे और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला, प्रोग्राम का संचालन प्रधान सहायक महेंद्र कुमार एवं कनक कांति मेहता ने किया। आज पहला ऐसा मौका था कि मोहम्मद शोएब आलम की विदाई में जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कर्मी मीडिया सहित अन्य नागरिक गण मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment