बिहार की पांच सीटों पर मतदान कल

Voting on five seats in Bihar tomorrow

New Agency : 17वीं लोकसभा के दूसरे चरण की पांच सीटों पर मतदान होगा। मंगलवार की शाम छह बजे किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में प्रचार थम गया। यहां गुरुवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। बांका के उग्रवाद प्रभावित कटोरिया और बेलहर में चार बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इस चरण में 86.01 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए 8,644 बूथों पर मतदान करेंगे। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता उपाय किए गए हैं।

मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मियों को बूथों पर रवाना किया जा रहा है। पांचों सीट पर कुल 68 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे ज्यादा 20 प्रत्याशी बांका में हैं। पूर्णिया से 16 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। भागलपुर और कटिहार में नौ-नौ और किशनगंज में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Related posts

Leave a Comment