आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार (पलामू) छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के नासो में तीन युवक के द्वारा एक 13 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ जबरदस्ती छेड़खानी कर उसका पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अपलोड करने की मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के मां ने रविवार को महिला थाना छतरपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि घटना 7 मई 2026 के रात की है। जब गांव के तीन युवक जबरन घर में घुस कर छेड़खानी किया। आरोप है कि आरोपियों के द्वारा पूरी घटना की वीडियो बना लिया गया और बाद में उस वीडियो का सोशल मीडिया अपलोड कर दी गई जिससे पीड़िता परिवार को पूरी तरह से मानसिक आघात पहुंचाया गया है । मामला को गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने त्वरित प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की करवाई शुरू कर दी और छापामारी कर दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों का पहचान मनोज कुमार उम्र 19 वर्ष पिता अजय भुइयां और रंजय कुमार उर्फ रंजन भुइयां उम्र 21 वर्ष पिता महावीर भुइयां ग्राम नासो थाना छतरपुर जिला पलामू के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वहीं तीसरे आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में सख्त करवाई की जा रही है।
