Birsa Times

ग़ालिब कॉलोनी में एलटी केबल में लगी आग।

ग़ालिब कॉलोनी में एलटी केबल में लगी आग।

संवाददाता राम कुमार

बालूमाथ।प्रखंड मुख्यालय स्थित ग़ालिब कॉलोनी में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे बिजली के पोल पर लगे एलटी केबल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते केबल धू-धू कर जलने लगा और पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया,जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को लेकर चिंतित दिखे।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग ने बालूमाथ टाउन फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि तब तक केबल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनसीसी कंपनी द्वारा घटिया गुणवत्ता का एलटी केबल लगाया गया है,जिसके कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। लोगों का कहना है कि केबल में आग लगना अब आम समस्या बनती जा रही है।इधर,लातेहार के कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किया जा रहा है और केबल जलने की सूचना पर जांच शुरू कर दी गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *