प्रभु येशु जीवित हो कर विश्व शांति और प्रेम कि अगुवाई करते रहेंगे: पल्ली पुरोहित मनोज नाग

हजारीबाग। पास्का ईस्टर त्यौहार के अवसर पर सीएनआई ईसाई समुदाय ने सर्वप्रथम अहले सुबह 4 बजे ईसाई क़ब्रस्तान में अपने-अपने प्रियजनों के कब्र पर पहुंच कर फूल,मोमबत्ती, अगरबत्ती से सजा कर पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर पल्ली पुरोहित मनोज नाग के नेतृत्व में फा अरुण बरवा, डीक्क़न सुशील टोप्पो, विमल रेवेन ने कब्रस्तान में विशेष प्रार्थना सभा किया,विश्वाशियों ने अपने प्रियजन के कब्र को रंग रोगन कर आकर्षक तरीके से सजाया और फूल, मोमबत्ती जला कर उन्हें याद किया।

तत्पश्चात सीएनआई संत स्टीफन गिरजाघर नया बस स्टैंड के समीप सुबह 6 बजे मिस्सा पूजा अनुष्ठान किया गया। पल्ली पुरोहित फा मनोज नाग ने अपने सन्देश में कहा कि जीवित प्रभु येसु ने अपने परिवारिक सदस्य, मरियम मगदेलेना को दर्शन दे कर यह बताना चाहा कि एक महिला का परिवार और समाज में विशेष स्थान रहता है उनके बिना प्रकृति कि संरचना अधूरी है, आज हम देख सकते है कि परिवार से लेकर बिभिन्न पद पर महिला अपना लोहा मनवा रहीं है।

मिस्सा पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने में भक्ति गीत में डी सी वाई एम और महिला समिति ने सहयोग किया वाद्य यंत्र में नील रतन खलखो, एरिक मसीही, जेम्स कंडुलना, मीनल होरो ने सहयोग किया। इस अवसर पर रूचि कुजुर सदस्य झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी उपस्थित हो कर अपनी माता के कब्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और प्रार्थना किया।मिस्सा पूजा के बाद सभी ने चाय जलपान खाया और एक दूसरे को अभिवादन किया।

Related posts

Leave a Comment