प्रभु येसु दुःखभोग, मृत्यु पर विजय प्राप्त कर तीसरे दिन जी उठे

प्रभु येसु हमेशा हमारे बीच रहकर आदर्श शिक्षा और आशीर्वाद के लिए मार्गदर्शन करते रहें

-हजारीबाग। प्रभु येसु के तीसरे दिन जीवित उठने की याद में ईसाई समुदाय ने पास्का ईस्टर पर्व मनाया।ईसाई समुदाय विश्व के साथ-साथ हज़ारीबाग़ के बिभिन्न गिरजाघर में रात्रि से लेकर अहले सुबह तक प्रार्थना पूजा के साथ ईस्टर परब का शुभारम्भ किया।

तत्पश्चात लोगों ने एक दूसरों के साथ अपने अपने मोहल्ले, परिवार में धूमधाम से ईस्टर त्योहार मनाया।प्रभु का रूपान्तरण महागिरजाघर में शनिवार मध्य रात्रि को बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में पल्ली पुरोहित फा अंटोनी, फा रेमंड,फा मनोज, फा टॉमी,फा सैजू, फा विजय, फा प्रदीप,फा अब्राहम इत्यादि ने मिस्सा पूजा प्रारम्भ किया,गिरजाघर की सभी बत्तीयाँ बुझा दिया गया पवित्र आदम कद मोमबत्ती और ईसाई समुदाय द्वारा मोमबत्ती अपने हाथ में ले कर पवित्र जल से आशीष कर जलाया गया” देखिये येसु खरिस्त की ज्योति” का जय जयकार के साथ गिरजाघर में प्रवेश किये।

कोर्रा, दीपनगर, मरियम टोली, पतरातू टोला के विश्वासी युवा संघ के द्वारा बाईबल पाठ और कोर्रा टोला द्वारा भक्ति गीत के साथ मिस्सा पूजा अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।

मिस्सा पूजा के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईस्टर परब का अभिवादन हाथ मिला और गले मिल कर किया।बिशप आनंद जोजो ने अपने सन्देश में कहा कि प्रभु येसु दुःखभोग, मृत्यु और पुनरुथान द्वारा पाप, बुराई और मृत्यु पर बिजय प्राप्त किया प्रभु येसु कभी नही मरेंगे वे हमेशा हमारे बीच जीवित रह कर आदर्श शिक्षा, आशीर्वाद के साथ हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment