आदिवासी केंद्रीय सरना समिति के बैनर तले कर्मा पूर्व महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

हजारीबाग। आदिवासी केंद्रीय सरना समिति के बैनर तले कर्मा पूर्व महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया जिसका नेतृत्व आदिवासी केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष महेंद्र बैंक व संचालन सचिव सुनील टोप्पो एवं निरंजन टोप्पो ने किया।

इस करमा पर्व महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार द्वारा प्राप्त राज्य मंत्री फागु बेसरा विशिष्ट स्थिति के रूप कृपाल कच्छप ,बालकृष्ण टुडू, अकल उरांव ,किस्टो बेसरा, एवं सरना समिति की ओर से जिला पहान बंधन टोप्पो जितवाहन भगत ,महेंद्र कुजूर ,मनोज टुडू ,सुनील लकड़ा, महेंद्र टोप्पो, रमेश हेंब्रम सुधीर बास्के द्वारा दीप प्रज्वलित कर करमा पुर्व महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिला पहान बंधन टोप्पो ने करमा पूजा के संबंध अपनी पौराणिक कथा करमा,धरमा, की कहानी बताया,जिसमें करमा ,धरमा ने करमा देवता का अपमान किया था जिससे उसकी जिंदगी में सुख शांति समृद्धि सब छिन चुका था उसके स्वप्न पर आया कि कर्म देवता से क्षमा मांग ही तुम्हारी सुख शांति समृद्धि आ सकती है , उसके बाद सही करमा पर्व प्रत्येक साल मनाया जाता है।

मुख्य अतिथि झारखंड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य मंत्री फागु बेसरा ने सभी को कर्म की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करमा पर्व आदिवासियों का सबसे बड़ा पर्व में से एक है जिसमें कम देवता के साथ-साथ भाई बहनों की प्रति प्रेम को दर्शाता है।भाई बहने कर्म देवता से आराधना करती है कि हमारे घर की खेत, खलियान, फसल, अच्छी तरह से हो घर में सुख शांति समृद्धि बनी रहे घर परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहे। साथ-साथ कहा कि झारखंड सरकार का स्पष्ट तौर से पहली प्राथमिकता है कि झारखंड में सभी जगह आदिवासियों के सरना स्थल , मांझी थान ,जाहेर थान,का घेराबंदी , सुंदरीकरण का कार्य तेजी से हो रहा है और हमारी प्राथमिकता है कि हजारीबाग के सरहुल मैदान जहां आदिवासियों की पूजा स्थल है उसका भी घेराबंदी एवं सुंदरीकरण जरूर होगा। विशिष्ट अतिथि कृपाल कच्छप ने फागूज की बातों का समर्थन किया और धन्यवाद किया कि आदिवासियों का चौतरफा वार किया जा रहा है। पूर्व में जल जंगल जमीन पर गैर तरीके से वार किया जाता था वर्तमान में हमारे धर्मस्थल पर संकट आ गई है और उनके बातों से हमें पूरा यकीन है कि हमारा सरहुल मैदान पूजा स्थल की घेराबंदी एवं सुंदरीकरण जरूर होगा। विशिष्ट अतिथि किस्टो बेसरा ने सभी को करमा महोत्सव की शुभकामनाएं दी। और इस करमा पर्व,कर्म देवता के साथ-साथ भाई बहनों की प्यार को दर्शाता है भाई अपने बहनों की रक्षा एवं उसकी सभी सुख-दुख में जिंदगी भर खड़े रहने की संकल्प लें एवं बहनों की आंखों में कभी आंसू ना आए ऐसा कार्य करें।बालकृष्ण टुडू ने कहा कि हम सभी आदिवासियों को अपने धर्म के प्रति कट्टर रहने की आवश्यकता है हमारे पूजा स्थल, धर्मस्थल , शहर अखाड़ा,के चारों तरफ गंदगियों का अंबार भरा रहता है फिर भी हम किसी प्रकार का एक्शन नहीं लेते हैं हमारी शांत स्वभाव ,शालीनता, हमारी दुर्गति का परिणाम है हमें भी अपने धर्म के प्रति प्रेम करना चाहिए और जहां जो हमारे धर्मस्थल को क्षति करता है उसके प्रति हमें कठोर रूप से कार्य करने की जरूरत है।रमेश हेंब्रम ने कहा कि वर्तमान समय में आदिवासियों पर चौतार पर वार किया जा रहा है और इसके लिए हमें गांव गांव पर जाकर लोगों को जागरुक कर ताकत बनने की अपील किया।यंग ब्लड आदिवासी समाज सह ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि सभी को करमा पर्व की शुभकामनाएं दी और पूरे झारखंड में सुख शांति से कर्मा पूजा मनाये।हमारे मुख्य प्राथमिकता है सरहुल मैदान स्थित अपने सरना स्थल, मांझी थान, जाहेर थान की परिपूर्ण रूप से घेराबंदी एवं शुद्धिकरण हो और इसके लिए अपने जान को निछावर करने के लिए तैयार है। क्योंकि हमारे शहर अखाड़ा हमारे कला संस्कृति विधि विधान का मुख्य केंद्र है और और हजारीबाग स्थित सरहुल मैदान हमारे सांस्कृतिक केंद्र है और इसी से हीकेंद्र से ही सभी ग्रामीणों के एकता के तार जुड़े हुए इसलिए किसी भी हाल में अपनी सांस्कृतिक केंद्र और अवमानना बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। शहर अखाड़ा एवं धूमकुडिया में हजारीबाग जिले के सभी ग्रामीणों ने अपने करमा के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाई। इनमें ग्राम कोरा , हत्यारी,पतरातू ,बिरवा कॉलोनी, हत्यारी ,लाखे, आदिवासी बालक बालिका छात्रावास, पुलिस लाइन,सिंघानी, चरही,ब्रह्नपुर, सभी अपने कर्मा के सुंदर नृत्य संगीत को प्रदर्शन किया।करम पूर्व महोत्सव को संपन्न कराने में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष महेंद्र बैंक ,कोषाध्यक्ष जितवाहन सचिव सुनील लकड़ा उपाध्यक्ष फुलवा कचछप, सरोज लकड़ा, महेंद्र टोप्पो ,प्रीतम उरांव, अजय टोप्पो बिरसा मुंडा हत्यारी पाहान महेश उरांव, सोनू तिर्की, सुनील उरांव,संरक्षक महेंद्र कुजूर कृपाल जगन कचछप, बंधन एका, मनोज तिर्की लादू उरांव ,दिलीप ए का,सचिव सुनील लकड़ा, उपाध्यक्ष महेंद्र टोप्पो ,प्रीतम उरांव,फुलवा कच्छप,मीडिया प्रभारी अजय टोप्पो,बिरसा मुंडा, संरक्षक कृपाल कच्छप, महेंद्र कुजूर, रतन करकेट्टा, पाहन बंधन टोप्पो, रमेश हेमरोम, रामदास लीं डा, जगमोहन उरांव, पूरन मुंडा,प्रेम उरांव, राजेंद्र उरांव, देव नारायण महतो, सुकर कच्छप, प्रतिमा कच्छप, झरयों कच्छप,सरिता टोप्पो, बिरसा तिर्की, सुनीता तिर्की, दिनेश उरांव, दशरथ उरांव देवनारायण महतो , महेश, उरांव,रवि लकडा, सोनू तिर्की ,अंगद, महेश तिर्की, इसमें किस्टो बेसरा , बालकृष्ण टुडू , रमेश हेंब्रम, सुधीर बास्के, रूपन सोरेन, सुनील टुडू हरीश मुर्मू राजकुमार किस्कू,चंदन किस्कू,छोटे किसकू रोपण सोरेनराम किशोर मुर्मू विस्थापित मंच मोर्चा अध्यक्ष चरही, महेंद्र मुर्मू मुखिया दिग्वार पंचायत, समाजसेवी मथुरा मांझी शिवजी टुडू,दिलीप हेंब्रम ,महावीर हेंब्रोम, प्रदीप मुर्मू, एवं ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन अध्यक्ष केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू ने अहम भूमिका निभाई।

Related posts

Leave a Comment