गिरिडीह। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के बाद जमुआ प्रखंड के इंपीरियल स्कूल ऑफ लर्निंग में जश्न का माहौल है। विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष परीक्षा में विद्यालय के कुल 88 बच्चों ने भाग लिया था। विद्यालय का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा, जिसमें बच्चों के प्रदर्शन का स्तर बेहद सराहनीय रहा। प्रथम श्रेणी: कुल 82 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। उत्कृष्ट प्रदर्शन: 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया।विद्यालय के टॉपरों की सूची में कुंदन कुमार यादव ने बाजी मारी है।
शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र
जिसमें कुंदन कुमार यादव 466 अंक 93.20 प्रतिशत स्कूल टॉपर, मिद्दत प्रवीण 464 अंक 92.80 प्रतिशत, कृष्ण अजय गुप्ता 458 अंक 91.60 प्रतिशत, दीपांश कुशवाहा 456 अंक 91.20 प्रतिशत, उमर फैज 454 अंक 90.30 प्रतिशत, प्रिंस कुमार राय 451 अंक 90.20 प्रतिशत मिला। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। स्कूल प्रशासन ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों के अनुशासन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का ही यह सुखद परिणाम है। अभिभावकों ने भी स्कूल के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की है। बच्चों की इस कामयाबी से पूरे जमुआ क्षेत्र में खुशी की लहर है।
शुभकामनाएं देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे
इंपीरियल स्कूल ऑफ़ लर्निंग जमुआ के एकेडमिक डायरेक्टर टिंकू विश्वकर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर सुबोध कुमार कुशवाहा, प्रिंसिपल संजय कुमार, वाइस प्रिंसिपल रंजीत प्रसाद वर्मा, लालजीत रजक, दीपक कुमार, जमुना, प्रवीण कुमार, अरुण कुमार, सुरेश कुमार, अबूनसर नोमानी, दीपक कुमार सिन्हा, मंतोष कुमार, नीलम टोप्पो, रूपम कुमार, आदित्य कुमार, अर्जुन पंडित, पिंकू कुमार, अजीत कुमार, अर्चना कुमारी, नीता मरांडी आदि शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
प्रबंधन और शिक्षकों ने दी बधाई
विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता बच्चों के कड़े अनुशासन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। अभिभावकों ने भी स्कूल के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों की मेहनत की जमकर सराहना की है।
