Birsa Times

इटखोरी पुलिस को नशे के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता 2 किलो 28 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इटखोरी पुलिस को नशे के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता 2 किलो 28 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

इटखोरी (चतरा) : जिले में नशे के कारोबारीयों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में चतरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो किलो से अधिक अवैध अफीम बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की बाजार कीमत लगभग 12 लख रुपए है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई गुरुवार को चतरा पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि एक सफेद रंग की बलेनो कार से भारी मात्रा में अफीम की खेप चतरा से इटखोरी की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक चतरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ईटखोरी-चतरा रोड पर बक्सा पुल के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध बलेनो कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें पुलिस को यह सफलता मिली। वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने कार से 02 किलो 28 ग्राम अफीम अर्धगीला भूरा गाढ़ा पदार्थ के रूप में बरामद किया। साथ ही आरोपी के द्वारा इस अवैध अफीम के कारोबार में प्रयुक्त एक सफेद रंग की बलेनो कार संख्या जे एच 02 बी जे-5997 और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस ने मौके से विकास कुमार पिता स्व० प्रमोद साव को गिरफ्तार किया है। विकास कुमार चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लिपदा गांव का रहने वाला है। इस मामले में इटखोरी थाना कांड संख्या- 62/26 दर्ज करते हुए गिरफ्तार आरोपी पर एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 18(इ)/28/29 के तहत मामला दर्ज कर इटखोरी पुलिस द्वारा आगे की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी के अन्य सहयोगियों का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है। नशे के विरुद्ध इस सफल अभियान में चतरा पुलिस के कई अधिकारी और जवान शामिल थे, जिनमें प्रमुख रूप से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चतरा अमिता लकड़ा, इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह,सब इंस्पेक्टर दुखीराम महतो, एएसाई पंकज कुमार,आरक्षी 604 ओम प्रकाश यादव, आरक्षी 335 जयपाल उरांव और चालक आरक्षी रविकांत सिंह शामिल थे। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के कारोबार के विरुद्ध चतरा पुलिस का यह अभियान लगातार चलते रहेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *