बालूमाथ।लातेहार वन प्रमंडल पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए वनपाल आनंद कुमार चौधरी ने बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम गठित की गई थी जहां भाटचतरा सुरक्षित वन भूमि का अवैध अतिक्रमण कर कच्चा मकान बनाया जा रहा था ।इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें प्रसाद भुइयां पिता खीझन भुइँया,सुरेंद्र लोहरा पिता लालधारी लोहरा को गिरफ्तार कर मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया।जबकि अन्य आठ लोगों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।जल्द ही अन्य फरार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा । उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वन भूमि पर कहीं भी अगर अवैध अतिक्रमण सूचना प्राप्त होती है तो वे लोग वन विभाग कार्यालय में सूचना दे।मौके पर छापेमारी टीम में प्रधान वनरक्षी संतोष उरांव,सुनील कश्यप कैलाशपति साव,अरुण कुमार समेत कई वनकर्मी उपस्थित रहे।
अवैध अतिक्रमण करने वाले दो लोगों को वन विभाग ने भेजा जेल
- May 15, 2026
0
12
Less than a minute
You can share this post!
administrator
