Birsa Times

इटखोरी में मोबाइल दुकान चोरी कांड का हुआ खुलासा

इटखोरी में मोबाइल दुकान चोरी कांड का हुआ खुलासा

इटखोरी पुलिस ने अंतर जिला गिरोह 5 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,भेजा न्याय हिरासत मे जेल

ब्रामद मोबाइल कि कीमत 10 लाख, 21 मोबाइल 25 हजार नगद और मॉडिफाइड बाइक बरामद

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

इटखोरी (चतरा): मोबाइल दुकान में हुयी चोरी का उद्भेदन करते हुए इटखोरी पुलिस ने थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चतरा डीएसपी अमिता लकड़ा ने बताया कि सुरज कुमार दांगी पिता बिनोद दांगी साकिन ईटखोरी चट्टी के लिखित आवेदन के आधार पर अपने मोबाईल दुकान से मोबाईल तथा नगद रुपया की चोरी करने के आरोप में ईटखोरी थाना कांड सं(0)- 28/26, दि०- 16.03.26 धारा- 303(2)/334(1) बी0एन0एस0 के अंतर्गत अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय चतरा के द्वारा कांड का उदभेदन हेतू इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त 1. चंदन कुमार भोक्ता, 2. कामेश्वर कुमार, 3. रुबेश कुमार, 4. महेश भोक्ता, 5. खिरोधर कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर अभियुक्तों के घर से चोरी का कुल 31 विभिन्न कम्पनियों का मोबाईल एवं एक कैमरा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद कर जप्त किया गया है।विभिन्न कम्पनियों का कुल 31 मोबाईल मुल्य करीब 10 लाख 2. एक निकॉन कम्पनी का कैमरा 3. एक कैमरा का चार्जर 4. एक मोडीफाईड डिस्कवर कम्पनी का मोटरसाईकिल गिरफ्तारी में चंदन कुमार भोक्ता, कामेश्वर कुमार 3. रुबेश कुमार 4. खिरोधर कुमार ये चारों पत्थलगड्डा प्रखंड करगा गांव थाना चौपारण जिला हजारीबाग के वाले हैं, 5. महेश भोक्ता रतुरुवा गांव थाना पत्थलगड्डा जिला चतरा का रहने वाला है। छापामारी दल में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह थाना सब इंस्पेक्टर दुखीराम महतो,एएसाई पंकज कुमार, थाना के सशस्त्र बल का नाम शामिल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *