आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा): इटखोरी-चौपारण रोड में हाई स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार दिन लगभग 11 बजे की है। ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए उसे इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी पहचान इटखोरी नगवां गांव निवासी राजेंद्र दांगी के 24 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में किया गया है। उसके आसपास के लोगों ने बताया कि सागर अपने घर से बाइक लेकर हाईस्कूल पेट्रोल पम्प पेट्रोल लेने जा रहा था, इसी दौरान उक्त स्थल पर एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। जिस दुर्घटना में उसके सर पर गंभीर रूप से चोटें आई और पैर की हड्डी टुट गई है एवं चेहरे पर भी गंभीर रूप से चोटें आई है। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
