*संत जॉन मेरी वियान्नी विद्यालय में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस**

संवाददाता-अंगद कुमार सिंह चान्हो*संत जॉन मेरी वियान्नी विद्यालय चान्हो में 6 मार्च सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सुंदर , कविताएं, आर्टिकल आदि पेश करके अपने विचार रखे।

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका सिस्टर सरोज कहा कि यह दिन हर वर्ष आठ मार्च को महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है। क्योंकि बहुत सारी महिलाएं ऐसी भी है जो घर की जिम्मेवारी के साथ-साथ और कई क्षेत्रों में भी देश की तरक्की में बहुमूल्य योगदान डाला है।

उन्होंने इस विशेष दिन की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विशेष दिन अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं का सम्मान करने व उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है।

उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का दर्जा बहुत ऊंचा है कि अगर एक बच्चा पढ़ाया जाता है तो एक परिवार ही पढ़ता है, लेकिन अगर एक लड़की को पढ़ाया जाता है तो उसकी पीढ़ी ही पढ़ी-लिखी होती है।

उन्होंने नारी शक्ति को त्याग की मूर्ति बताया। समागम के अंत में विद्यालय परिवार कि ओर से केंक काटा गया तथा महिला अध्यापिकाओं को महिला दिवस पर उनकी हौंसला अफजाई करते हुए उन्हें प्उपहार देकर सम्मानित किया गया ।

Related posts

Leave a Comment