सहयोग फाउंडेशन और विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन।

गोमो। सहयोग फाउंडेशन और विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ के द्वारा नवाडीह में होली मिलन सह महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें करीब एक सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया। वही कार्यक्रम में जिले की 30 से अधिक वैसी महिलाएं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्र में अपने दम पर अलग मुकाम हासिल किया है उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीतू तिवारी ने कहा की महिलाओं के संघर्ष को सम्मान देना संस्था का उद्देश्य है। इससे महिलाओं में आत्मबल बढ़ता है। इस अवसर पर होली की गीतों पर महिलाओं ने जमकर मस्ती की साथ ही लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया।कार्यक्रम की शुरुआत अदिति तिवारी ने गणेश वंदना से की। इसके बाद मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की जेनरल सेक्रेटरी आशनी सिंह, डॉक्टर संगीता कर्ण, नीतू तिवारी, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। धनबाद की मात्र 7 साल की स्वरा मेहता ने अपने नृत्य से सबको मोह लिया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थी। इन्हें किया गया सम्मानितकार्यक्रम में दीपमाला मेहता, आशा झा, आशा राय, रूबी गुप्ता, तनुश्री अग्रवाल, तन्वी भाटिया, नम्रता गुप्ता, प्रियंका रंजन, जया कुमार, सिमरन कौर, लक्ष्मी श्रीवास्तव, रीता सिंह, पूनम भाटिया, पम्मी भाटिया, को सम्मानित किया गया।

Related posts

Leave a Comment