अमित सिंह बने लोजपा के टाटीझरिया प्रखंड अध्यक्ष

अमित सिंह संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे: जिला अध्यक्ष

पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे: अमित सिंह

हजारीबाग। लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के हजारीबाग जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों का लगातार दौरा कर सदस्यता अभियान चलाकर संगठन से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं इसी सिलसिले में उन्होंने टाटीझरिया प्रखंड का दौरा किया और संगठन का विस्तार किया।

उन्होंने टाटीझरिया प्रखंड के लिए अध्यक्ष पद के लिए अमित सिंह पर भरोसा जताते हुए प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया अमित महतो के मनोनयन को लेकर जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि अमित सिंह संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

वहीं अमित ने सिंह ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष बनने पर हमें गर्व है। कहा कि जिस भरोसे के साथ जिला अध्यक्ष ने उनके कंधे पर अहम जिम्मेदारी सौंपी है उसे निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे और पार्टी की मजबूती प्रदान करेंगे।

लोक जनशक्ति पार्टी के बैनर तले ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा कर कार्यकर्ताओं के माध्यम से पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जन कल्याणकारी योजनाओं को सुदूरवर्ती क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम करेंगे कहा कि इससे पार्टी एवं संगठन को मजबूती मिलेगी। मौके पर लोजपा दारू प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार, पिंटू साहू, सौरभ कुमार सिंह, प्रदेश सचिव जय श्री राम मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment