जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए दीप नारायण सिंह।

गोमो। जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा गेंदनावाडीह (मोहनपुर) स्थित जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी के आवासीय कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में हिन्दूओं का प्रमुख पर्व होली है। इसको लोग फगुआ के नाम से भी त्योहार मनाते हैं। रंगों का त्योहार होली हमलोगों के जीवन में उमंग और उत्साह भरने का काम करता है। हम सभी को आपसी गिले शिकवे को मिटाकर भाईचारा के साथ होली मनाना चाहिए। इस अवसर पर जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास,बिंती देवी,सुगिया देवी, सरिता देवी,गुंजा देवी, रीता देवी, प्रेम लता देवी, रिंकू देवी, गंगा देवी,पप्पू सिंह, धर्मेन्द्र रजवार, राजेन्द्र तुरी,प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment