मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत हुआ बकरी वितरण।

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत पावापुर पंचायत में मुखिया संगीता देवी के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरी वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद मोदी ने कहा कि आज पावापुर, गेंद नावाडीह, लेदाटांड़ के पंचायतों में लाभुकों को तीन यूनिट बकरी का वितरण किया गया। सभी लाभुकों को चार बकरी और एक बकरा वितरण किया गया है। बकरी पाकर सभी लाभुकों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर मोहम्मद अकबर बकरी सप्लायर सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment