एथलेटिक्स अकैडमी में प्रशिक्षण हेतु पॉच खिलाड़ी रवाना

एथलेटिक्स अकैडमी में प्रशिक्षण हेतु पॉच खिलाड़ी रवाना

 

पाकुड़। जिला एथलेटिक्स संघ के संचालन में ले रहे प्रशिक्षणार्थी फूल कुमारी मड़ैया, चांदमूनी चौड़े, अनिल किस्कू, सपा बास्की, अंजू मंडल, रोहित कुमार साह पांच खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए भाटिया एथलेटिक्स अकैडमी बोकारो थर्मल भेजा गया। उक्त पाँच खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक विपिन त्रिवेदी (यूपी) गौतम पाल (कोलकाता- बंगाल) फ्लोरेंस बरला, आशा किरण बरला (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) एवं भाटिया एथलेटिक्स अकैडमी के डायरेक्टर सह अंतर्राष्ट्रीय लेवल 2 प्रशिक्षक आशु भाटिया के देखरेख में प्रशिक्षण लेंगे ।पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए भाटिया एथलेटिक्स अकैडमी बोकारो थर्मल में भेजा गया है । उक्त एकेडमी में रहने,खाने, जिम, योग, फिजियोथेरेपी आदि सुविधा प्रप्त है। यहां कई राज्यों के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियों के सभी खर्च वहन पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ उठाएगी। उन्होंने कहा प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना है। सभी खिलाड़ियों को पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी ,

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली,

पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रणवीर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल ,सुजीत विद्यार्थी ,पंकज अग्रवाल, नारायण चंद्र रॉय,, अशोक कुमार सिन्हा,कृष्णा कुमार,एम.डी फरीद ,एमडी शकील हक, राजा मुर्मू दीपक सिंह, आदि ने शुभकामनाएं दीहै। उक्त जानकारी रणवीर सिंह – सचिव- पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ ने दी।

Related posts

Leave a Comment