दीप नारायण सिंह में आस्था व्यक्त करते हूए‌ सामाजिक कार्यकर्ता गौतम कुमार और मनोज जयसवार ने जदयू की सदस्यता ली।

गोमो। कतरास श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू धनबाद जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। मिलन समारोह में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत धनबाद जिला के विभिन्न गांवों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नितीश कुमार के कार्यों से प्रभावित होकर दीप नारायण सिंह के उपर आस्था व्यक्त करते हुए जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सदस्यता रसीद दे कर पार्टी में शामिल किया और बधाई दी । श्री सिंह ने जदयू पार्टी में शामिल होने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से धनबाद जिला में जदयू पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी पुरे झारखंड प्रदेश में छात्र – नौजवान, मजदूर-किसानों की पार्टी के रूप में उभर रही है। पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों से पार्टी को गांव – गरीब, मजदूर – किसान के बीच मजबूत करने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि आने वाले समय में लोगों को इससे लाभ होगा और 2024 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी झारखंड में मजबूती के साथ दस्तक देगी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में गोतम कुमार और मनोज जयसवार प्रमुख हैं। इस अवसर पर जदयू धनबाद जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान, जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, जमशेद अंसारी, अकरम, अमीन अंसारी,भीम दास, सपन दुबे, सुभाष सिंह, पंकज सिंह, शब्बीर अंसारी, प्रिंस कुमार,आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment