Skip to main content

Birsa Times

शिकारीपाड़ा में 24 घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, धान लदा ट्रक पलटा, पेड़ से टकराई कार

शिकारीपाड़ा में 24 घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, धान लदा ट्रक पलटा, पेड़ से टकराई कार

शिकारीपाड़ा (दुमका)। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहली घटना में धान की बोरियों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जबकि दूसरी घटना में एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दोनों हादसों में ट्रक चालक और उपचालक घायल हुए, जबकि कार सवार सुरक्षित बच गए।

कर्माटाड़ के पास धान लदा ट्रक पलटा

पहली घटना गुरुवार देर रात शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कर्माटाड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, धान की बोरियों से लदा ट्रक बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान कर्माटाड़ के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और उपचालक घायल हो गए।

चायपानी के पास पेड़ से टकराई कार

दूसरी घटना शुक्रवार दिन में चायपानी के पास हुई। तारापीठ से दुमका की ओर आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लगातार दो सड़क हादसों से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *