आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता- अबुल कलाम
टंडवा- (चतरा)। थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में युवक-युवती को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने पथराव मामले में डाहु के पूर्व मुखिया सहित दो गिरफ्तार। मामले में सीनियर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करते हुए। कहा कि दो थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मियों घायल, पुलिस के पांच वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। 37 नामजद और 300-400 अज्ञात पर दर्ज प्राथमिकी में दो नामजद आरोपी को किया गया गिरफ्तार। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सीनियर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने कहा आठ सितंबर की शाम युवक-युवती को ग्रामीणों द्वारा घर में बंद किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम सिदपा गांव पहुंची थी। दोनों को सुरक्षित निकालकर ले जाने के दौरान भीड़ उग्र हो गई इसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में टंडवा थाना प्रभारी पप्पु कुमार शर्मा चतरा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना के दौरान टंडवा, सराढु, बुकरू, चतरा सदर और सिमरिया थाना से जुड़े पांच वाहनों में भी पथराव की गई। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग और स्थानीय चौकीदार की मदद से अन्य उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। छापेमारी दल में सबइंस्पेक्टर प्रभात कुमार, अरविन्द कुमार, टण्डवा थाना रिजर्व गार्ड एवं सैट के सशस्त्र बल शामिल थे।
सिदपा में पुलिस टीम पर पथराव मामले में दो गिरफ्तार, पूर्व मुखिया भी आरोपी
