Skip to main content

Birsa Times

दुमका में शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, छह महीने के बच्चे की मां ने दर्ज कराई थी एफआईआर

दुमका में शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, छह महीने के बच्चे की मां ने दर्ज कराई थी एफआईआर

शिकारीपाड़ा /दुमका / आदिवासी एक्सप्रेस
दुमका।
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ शादी का प्रलोभन देकर दो वर्षों तक यौन शोषण करने और फिर मुकर जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव निवासी अनिल किस्कू के रूप में हुई है, जो पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।

पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, एक फुटबॉल मैच देखने के दौरान उसकी मुलाकात अनिल से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोपी ने अपनी पहली शादी और बच्चों की बात युवती से छिपाई तथा शादी का झांसा देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता ने छह महीने पहले एक बच्चे को भी जन्म दिया। जब पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया, तो वह पहले टालमटोल करता रहा और बाद में साफ मुकर गया।

आखिरकार तंग आकर पीड़िता ने शिकारीपाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 111/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला पंजीबद्ध किया। इसी बीच, गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अनिल किस्कू शिकारीपाड़ा बाजार आया हुआ है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *