Skip to main content

Birsa Times

14 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

14 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो अजय कुमार कुशवाहा
साहिबगंज।
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमीनुल हक, पिता सैयदुर रहमान, निवासी लालबथानी कुलदीप सिंह टोला, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र, साहिबगंज के रूप में हुई है।

मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत GR-613/12 के स्थायी वारंटी अमीनुल हक को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मारपीट और हत्या से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में वांछित था और करीब 14 वर्षों से फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार आरोपी को सुरक्षा के साथ साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी शारीरिक जांच करायी गयी। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *