Skip to main content

Birsa Times

खबर का दिखा असर अवैध महुआ शराब बिक्री पर पुलिस की छापेमारी, महुआ शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

खबर का दिखा असर अवैध महुआ शराब बिक्री पर पुलिस की छापेमारी, महुआ शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

-बांका फुल्लीडुमर से कामेश्वर साह की रिपोर्ट
बांका।
थाना के नाक के नीचे अवैध महुआ शराब बिक्री की खबर बार-बार प्रकाशित होने पर सोमवार की सुबह बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना की फुल्लीडुमर बाजार में शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर कई शराब विक्रेताओं के घर छापेमारी की गई। जहां छापेमारी के दौरान फुल्लीडुमर निवासी वासुदेव मुर्मू पिता खुटलू मुर्मू के घर से पुलिस ने प्लास्टिक के डिब्बे में रखे कल 7 लीटर चूलाई गई महुआ शराब को जप्त किया गया। तथा पुलिस ने मौके से शराब कारोबारी वासुदेव मुर्मू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थाना से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार शराब कारोबारी के विरुद्ध मध् निषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति की फुल्लीडुमर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने यह कार्रवाई एक शराब विक्रेता की निशानदेही पर की गई‌। वहीं सूत्रों का मानना है की बाजार के एक शराब विक्रेता पुलिस की सहमति से बिना किसी भय के अवैध शराब का निर्माण एवं बिक्री अपने घर पर करते हैं। इन्हीं के द्वारा थाने में अवैध शराब बिक्री की सूचना गुप्त तरीके से पुलिस को दी जाती है। सूत्रों का मानना है कि ये शराब कारोबारी पुलिस के खास लोग बताए जा रहे हैंऋ बात चाहे जो भी हो अब थाना क्षेत्र के सभ्य लोगों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि स्थानीय थाना की पुलिस कब सुखे नशे बेचने वाले पर कार्रवाई करती है, जो चोरी छुपे थाना क्षेत्र में सुखे नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ाते जा रहे हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *