Skip to main content

Birsa Times

होर्मुज से ‘नंदा देवी’ जहाज भी भारत लौटा, लाया 47 हजार मीट्रिक टन LPG

होर्मुज से ‘नंदा देवी’ जहाज भी भारत लौटा, लाया 47 हजार मीट्रिक टन LPG

नयी दिल्ली। जामनगर के वडीनार (कांडला) पोर्ट पर मंगलवार सुबह एक बड़ा एलपीजी कार्गो लेकर जहाज एमटी ‘नंदा देवी’ पहुंचा। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह के अनुसार जहाज सुबह करीब 2:30 बजे पोर्ट के एंकरिज क्षेत्र में पहुंचा। उन्होंने बताया कि नंदा देवी जहाज 46,500 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आया है, जिसका ट्रांसफर गहरे समुद्र में शिप-टू-शिप प्रक्रिया के जरिये किया जायेगा। चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने जहाज के कैप्टन और क्रू से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण कार्गो को सुरक्षित पहुंचाने के लिए उनका आभार जताया। साथ ही उन्होंने ट्रांसफर प्रक्रिया के दौरान हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। एमटी नंदा देवी हाल के दिनों में दूसरा भारतीय एलपीजी जहाज है, जिसने सुरक्षित रूप से स्ट्रेट आॅफ हॉर्मुज पार कर भारतीय तट तक पहुंच बनायी है। इससे ऊर्जा आपूर्ति बनाये रखने के प्रयासों को मजबूती मिली है। इससे एक दिन पहले ही एलपीजी कैरियर शिवालिक करीब 40,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था। अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्गो का एक हिस्सा मुंद्रा में उतारा जायेगा, जबकि बाकी एलपीजी को मैंगलोर भेजा जायेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *