Skip to main content

Birsa Times

‘फादर्स डै’ पर शिबू सोरेन को याद कर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, बोले- ‘तपती धूप में बरगद-सी छाया हैं बाबा’

‘फादर्स डै’ पर शिबू सोरेन को याद कर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, बोले- ‘तपती धूप में बरगद-सी छाया हैं बाबा’

पिता केवल रिश्ता नहीं, संस्कारों की पाठशाला हैं : हेमंत सोरेन
रांची।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ‘फादर्स डे’ पर भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, पिता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस, संकल्प और संस्कार की वह पाठशाला हैं, जहां जीवन जीने का सबसे बड़ा ज्ञान मिलता है। सीएम ने आगे लिखा, स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने हमें हमेशा सिखाया कि लोगों का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है और अपने राज्य और लोगों के अधिकारों के लिए हर परिस्थिति में डटकर खड़ा रहना ही सच्ची सेवा है। उनके अथक संघर्ष, त्याग, विचारों और आशीर्वाद से ही हमें जनसेवा का मार्ग मिला है।
सीएम ने आगे लिखा, तपती धूप में बरगद-सी छाया हैं बाबा,
संघर्ष की राह में अटूट हौसला हैं बाबा।
हमारी सोच, हमारे संस्कार, हमारी पहचान हैं बाबा,
एक पिता ही नहीं, पूरे समाज का स्वाभिमान हैं बाबा।
मेरे पिता, मेरे मार्गदर्शक, मेरे शिक्षक स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु जी को शत-शत नमन।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *