Skip to main content

Birsa Times

15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी गिरफ्तार

15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी गिरफ्तार

बांका फुल्लीडुमर से कामेश्वर साह की रिपोर्ट
बांका।
बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत खेसर थाना की पुलिस शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर बुधवार को थाना क्षेत्र के गोरगंवा गांव में छापेमारी कर 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी को रंगे हाथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गोरगामा गांव की माईको देवी को उसके घर में रखे 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर महिला पुलिस की अभिरक्षा में सभी कागजी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *