बालूमाथ।बालूमाथ-लातेहार मुख्य पथ पर ओल्हेपाट ग्राम के समीप गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार दशरथ तूरी 55 वर्ष पिता बासदेव तूरी ग्राम ओल्हेपाट थाना बालूमाथ निवासी साइकिल से किसी निजी कार्य से लातेहार की ओर जा रहे थे।इसी दौरान उषा कुमारी 20 वर्ष पिता चरकू गंझू, ग्राम आरा थाना बालूमाथ निवासी लातेहार से परीक्षा देकर अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी।इसी दौरान दोनों के बीच ओल्हेपाट ग्राम के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सायकिल से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ.अलीशा टोप्पो द्वारा दोनो घायलो का प्राथमिक उपचार किया गया।
बाईक सवार ने साईकिल सवार को मारी टक्कर दो घायल।
- April 24, 2026
0
123
Less than a minute
You can share this post!
administrator
