Skip to main content

Birsa Times

देवघर पुलिस को बड़ी सफलता, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 12 मोबाइल और 14 सिम कार्ड बरामद

देवघर पुलिस को बड़ी सफलता, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 12 मोबाइल और 14 सिम कार्ड बरामद

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा।
पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 26 अक्टूबर 2026 को 11 साइबर अपराधियों को साइबर अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र व मधुपुर ओपी क्षेत्र से सक्रिय साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी तरीके से FLIPKART/Amazon pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर एवं पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
उक्त सूचना के आलोक में की गई छापेमारी के दौरान 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाईल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –

  1. शरीफ अंसारी उम्र करीब 28 वर्ष पिता सलाउजल अंसारी सा० माधबगाल थाना पलाजोरी
  2. रिंकू अंसारी उम्र करीब 28 वर्ष पिता स्व० निजामुद्दीन अंसारी सा० माधबगाल थाना पलाजोरी
  3. नूरशाहम्मद अंसारी उम्र करीब 31 वर्ष पिता सहाबुद्दीन अंसारी सा० माधबगाल थाना पलाजोरी
  4. नितिश कुमार उम्र करीब 32 वर्ष पिता सकलदेव मंडल सा० मिरखोदीह थाना सोनारायठाडी एवं
  5. राहुल कुमार उम्र करीब 20 पिता शंभू महरा सा० कुमाजोरी थाना पथरड्डा ओपी, जिला देवघर
  6. निरंजन दास, उम्र-26 वर्ष, पिता-राजकुमार दास, सा०-पथरा, थाना-पथरौल, जिला-देवघर,
  7. विष्णु कुमार दास, उम्र-23 वर्ष, पिता-टिंकू दास, सा०-पथरा, थाना-पथरौल, जिला-देवघर,
  8. सुरज कुमार दास, उम्र-18 वर्ष, पिता-टिंकू दास, सा०-पथरा, थाना-पथरौल, जिला-देवघर,
  9. राहुल कुमार, उम्र-24 वर्ष, पिता-मनोज मंडल, सा०-देगरडीह, थाना-पथरौल, जिला-देवघर,
  10. बबलू कुमार, उम्र-23 वर्ष, पिता-बालेश्वर दास, सा० पिंडरीबाद दुमरिया, थाना-पथरड्डा ओपी, जिला-देवघर,
  11. मो० रिजवान, उम्र-27 वर्ष, पिता-अबुल मियां, सा०-बारानगादर, थाना-पथरड्डा ओपी, जिला-देवघर।
    अपराध करने की शैली –
  12. फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना।
  13. Apk File (PM Kishan Yojna, Biju Bill, RTO Challan) भेजकर मोबाईल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
  14. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks app के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को चालू करने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।

बरामद सामान –
मोबाईल फोन – 12
सिम कार्ड – 14
तकनीकी जांच के उपरांत पकड़े गए अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईल फोन नंबर एवं IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साईबर ठगी के शिकायत दर्ज पाए गए हैं।
अपराधिक इतिहास में मो० रिजवान पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड संख्या 38/23, 2. बबलू कुमार देवघर साइबर थाना कांड संख्या 78/20 में आरोपित है।
छापामारी दल में पु०अ०नि० अमर कुमार राम, पु०अ०नि० ललित खलखो साईबर थाना देवघर, पु०अ०नि० मोतिलाल देगम, ओपी प्रभारी पथरड्डा एवं स०अ०नि० बाबून माझी मधुपुर थाना व पथरड्डा ओपी एवं सारठ थाना की टीम शामिल थी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *