Skip to main content

Birsa Times

कांके पेट्रोल पंप फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में एक घायल

कांके पेट्रोल पंप फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में एक घायल

पलामू और लातेहार की गोलीबारी की घटनाओं से भी जुड़ रहे तार, दो देसी पिस्टल, बाइक, कारतूस और 19 हजार रुपये बरामद
रांची।
कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू स्थित मर्सिडीज पेट्रोल पंप पर 11 अक्टूबर को हुई फायरिंग के मामले में रांची पुलिस ने मंगलवार, 27 अक्टूबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहीद अंसारी और शमशाद अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

रांची पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के तार पलामू में भारतमाला परियोजना से जुड़े फायरिंग मामले और लातेहार के सिकनी पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी की घटना से भी जुड़ रहे हैं। दोनों आरोपी लातेहार जिले के अलीनगर, कुटुम थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

दो देसी पिस्टल समेत कई सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पल्सर एनएस-200 बाइक, दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा, दो मोबाइल फोन और 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद हथियारों और अन्य सामान की जांच की जा रही है।

अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है। साथ ही, फायरिंग की घटनाओं में उनकी भूमिका, संभावित नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पलामू, लातेहार और रांची की घटनाओं के बीच संभावित संबंधों की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *