Skip to main content

Birsa Times

झारखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अंबा प्रसाद की छुट्टी; प्रणव झा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

झारखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अंबा प्रसाद की छुट्टी; प्रणव झा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रांची। कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के 81 सदस्यों की सूची जारी की गई है। इस बदलाव में झारखंड के कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं, झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को एआईसीसी सचिव पद से हटा दिया गया है। दूसरी ओर, झारखंड से राज्यसभा चुनाव लड़ चुके प्रणव झा को कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय का सचिव बनाया गया है।

प्रणव झा को मिली अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस की ओर से जारी नई सूची में प्रणव झा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय का सचिव नियुक्त किया गया है। इसे झारखंड कांग्रेस के लिए संगठनात्मक स्तर पर अहम बदलाव माना जा रहा है।

अंबा प्रसाद की जगह दो नए नेताओं को जिम्मेदारी

झारखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी ने नए एआईसीसी सचिवों की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया है। इसके तहत बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को एआईसीसी सचिव पद से हटा दिया गया है।

उनकी जगह झारखंड के दो नेताओं को एआईसीसी सचिव बनाया गया है। इनमें हजारीबाग के भीम कुमार और गुमला के बॉबी भगत शामिल हैं। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने से झारखंड कांग्रेस में नए चेहरों को आगे लाने का संदेश गया है।

झारखंड कांग्रेस में बदलाव के सियासी मायने

कांग्रेस के इस संगठनात्मक फेरबदल को झारखंड में पार्टी की नई रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। एक ओर प्रणव झा को कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय में जिम्मेदारी मिली है, वहीं भीम कुमार और बॉबी भगत को एआईसीसी सचिव बनाया गया है। दूसरी ओर, अंबा प्रसाद को सचिव पद से हटाया जाना भी राजनीतिक चर्चा का विषय बन सकता है।

इन बदलावों के बाद अब नजर इस बात पर रहेगी कि राष्ट्रीय संगठन में मिली नई जिम्मेदारियों के साथ झारखंड कांग्रेस के नेता पार्टी को किस तरह मजबूत करने में भूमिका निभाते हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *